Haridwar।ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी हरिद्वार, विंग कमांडर डॉ. सरिता पंवार ने शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल (आयु 26 वर्ष) को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे हरियाणा के निवासी थे और सदर्न नेवल कमान, कोच्चि में सेवारत थे। पहलगाम में हुई एक कायराना आतंकवादी घटना में वे वीरगति को प्राप्त हुए। यह अत्यंत दुखद है कि उनका विवाह मात्र चार दिन पूर्व ही हुआ था।
आज उनके पिताजी द्वारा हर की पौड़ी, ब्रह्मकुंड घाट पर अस्थि विसर्जन किया गया। ज़िला सैनिक कल्याण कार्यालय, हरिद्वार द्वारा शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना दी गई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

More Stories
कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 14.68 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति