PIB Dehradun
रोज़गार मेले में 162 चयनित उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने देहरादून में आयोजित 15वें रोज़गार मेले में चयनित उम्मीदवारों को सौंपे नियुक्ति पत्र
देहरादून : देहरादून के सर्वे ऑफ इंडिया ऑडिटोरियम में राजस्व विभाग, सीबीआईसी द्वारा शनिवार को ‘रोजगार मेले’ के 15वें चरण का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजन को संबोधित किया और देश भर के 47 स्थानों पर 51,000 से अधिक चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से अपने कौशल का विकास करने के लिए कर्मयोगी पोर्टल का उपयोग करने को कहा। उन्होंने युवाओं से अपनी सेवाओं का उपयोग लोकसेवा की बेहतरी के लिए करने का आह्वान किया और “नागरिक देवो भव:” का नारा भी दिया।

देहरादून में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री, भारत सरकार श्री अजय टम्टा द्वारा 13 विभिन्न विभागों जैसे कि सीबीआईसी, भारतीय वन सर्वेक्षण, बैंक ऑफ बड़ौदा, ईपीएफओ, एम्स, पीसीडीए, एफसीआई, रेलवे आदि द्वारा चयनित 162 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए | श्री अजय टम्टा द्वारा उपरोक्त विभागों के चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी गयी और उनको ईमानदारी और लगन से देश की सेवा करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सीजीएसटी मेरठ जोन के मुख्य आयुक्त श्री संजय मंगल, सीजीएसटी देहरादून के प्रधान आयुक्त श्री शुभ चिंतन और आयुक्त (सीजीएसटी अपील्स) श्री अनिल चौधरी तथा कई अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। देहरादून के स्थानीय विधायक श्री खजान दास और श्रीमती सविता कपूर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

More Stories
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन
आगामी चुनाव के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने हेतु नोटिस तामील