किसानों और मजदूरों के उत्पीड़न पर रोक लगाए सरकार-विकास सैनी
हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने जनपद हरिद्वार में स्थापित औद्योगिक इकाईयों में मजदूरों और कर्मचारियों के शोषण किए जाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाकियू क्रांति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास सैनी ने आरोप लगाया कि जनपद में स्थापित औद्योगिक इकाईयों में कर्मचारियों और मजूदरों का शोषण किया जा रहा है। वेतन बढ़ाने और सुविधाओं की मांग करने पर कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया जाता है। शिकायत करने के बावजूद संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को न्याय दिलाने में विफल साबित हो रहे हैं। सरकार भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है। विकास सैनी ने कहा कि जेके टायर कंपनी के हजारों कर्मचारी शोषण और उत्पीड़न के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारियों के समर्थन में भाकियू क्रांति 1 मई को व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। इसके बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की किसानों को लेकर नीयत साफ नहीं है। एक तरफ केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है। दूसरी और उत्तराखंड सरकार किसानों के बकाया 215 करोड़ रूपए नहीं दे पा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित करे और किसानों, मजदूरों के उत्पीड़न पर रोक लगाए। यदि सरकार मजदूरों और किसानों को न्याय नहीं दिला पायी तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पत्रकारवार्ता के दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता तौफीक अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद प्रजापति, राष्ट्रीय सलाहकार पदम सिंह, जिलाध्यक्ष अजीम कुरैशी, जिला महासचिव सूरज राजपूत भी मौजूद रहे।
More Stories
राज्य मंत्री टम्टा की अध्यक्षता में रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम की प्रगति व ऊर्जा क्षेत्र में सुधार और विद्युत वितरण प्रणालियों की विभिन्न स्तरों से वित्तीय स्थिरता की समीक्षा बैठक हुई
मंत्री जी ने आदि कैलाश यात्रा एवं ॐ पर्वत दर्शन को हरी झंडी दिखाकर सांकेतिक यात्रा का शुभारंभ किया
हरिद्वार पुलिस की गौकशी करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई जारी ,01आरोपी को धर दबोचा