*हरिद्वार पुलिस*
*NEET परीक्षा को लेकर हरिद्वार पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम*
*परीक्षा ड्यूटी में तैनात फोर्स को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने किया ब्रीफ*
*पुलिस लाइन बहुउद्देशीय हॉल में एकत्रित हुआ परीक्षा ड्यूटी में लगा फोर्स*
*एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा को नोडल अधिकारी किया गया नियुक्त*

*कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की जाएगी परीक्षा*
*5 जोन 9 सेक्टर में विभाजित किया गया है परीक्षाओं के सेंटर*
*असामाजिक तत्वों पर होगी पैनी नज़र, शहर से लेकर देहात तक सघन चेकिंग अभियान*

दिनांक 04/05/25 को होने वाली NEET परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आज दिनांक 03/05/25 को परीक्षा ड्यूटी में लगे फोर्स को पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में ब्रीफ किया गया।

सुरक्षा के दृष्टिगत सभी परीक्षा केंद्रो को 5 जोन एवं 9 सेक्टर में विभाजित करते हुए एसपी क्राइम जितेंद्र मेहरा को नोडल अधिकारी किया गया नियुक्त किया गया है।
परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में फोर्स तैनात करने के साथ साथ समस्त थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्र में परीक्षा के दौरान भ्रमण शील रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रत्येक पुलिसकर्मी निर्धारित समय पर अपने अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच जाएगे।
पुलिस बल अपने अधिकार क्षेत्र के अंदर परीक्षा केंद्र और उसके आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखेंगे।
उक्त परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु लगभग 200 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

More Stories
जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री
चण्डी देवी मंदिर पहुँची BDS टीम
ऑपरेशन प्रहार 2026 के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई