
हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवहन निगम ने कोरोना महामारी को देखते हुए अपने बसों का संचालन कुमाऊं मंडल के अलावा गढ़वाल मंडल और अन्य जगहों के लिए भी बंद कर दिया है। बताया जा रहा है कि यात्री नहीं मिलने और कोविड-19 गाइडलाइन के चलते रोडवेज प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम की बस अब से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों में नहीं जाएंगी। इसके अलावा हल्द्वानी से देहरादून के लिए जाने वाली बसें भी अब देहरादून नहीं जाएगी। क्योंकि बस को उत्तर प्रदेश से होकर गुजरना पड़ता है।बॉर्डर पर कोविड-19 गाइडलाइन के चलते बसों और यात्रियों को हो रही परेशानी के चलते रोडवेज प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज यशपाल सिंह ने बताया कि रोडवेज मुख्यालय के निर्देश के बाद रविवार से बसों का संचालन कुमाऊं मंडल के अलावा अन्य जगहों के लिए बंद किया गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक का कहना है कि कुमाऊं मंडल से अन्य प्रदेशों के लिए संचालित होने वाली बसों में यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई थी, जिसके चलते लगातार रोडवेज को घाटा उठाना पड़ रहा था। बसों के बंद हो जाने से सबसे ज्यादा उत्तराखंड से आने जाने वाले प्रवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि प्रवासियों के आवागमन का एकमात्र विकल्प रोडवेज बसें हैं। ऐसे में रोडवेज की बसों का संचालन बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी प्रवासियों को उठाना पड़ेगा।

More Stories
गुप्त नवरात्रि शक्ति साधना का पावन पर्व, दुर्लभ योग में होगा शुभारंभ : स्वामी रामभजन वन महाराज
मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की
आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माताओं को e-Aushadhi.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन लाइसेंस प्रक्रिया का दिया गया प्रशिक्षण