हरिद्वार। 03 जून 2025 को जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लेखपाल कक्ष तहसील कार्यालय हरिद्वार में आयोजित किया जायेगा तहसील दिवस*
*तहसील दिवस में क्षेत्रीय जनता की समस्याओं का किया जायेगा समाधान।*
उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया कि शासन द्वारा दिए गए निर्देश के अनुपालन में आमजन मानस की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आगामी 03 जून 2025 दिन मंगलवार को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 01 बजे तक लेखपाल कक्ष तहसील कार्यालय हरिद्वार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें क्षेत्र के आम जन की शिकायतों का निराकरण एवं समाधान किया जायेगा, उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से अपेक्षा की है कि आयोजित होने वाले तहसील दिवस में सभी अधिकारी नियत स्थान एवं समय पर स्वयं उपस्थित हो,जिससे कि क्षेत्र की जनता द्वारा दर्ज समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जा सके।

More Stories
गंगा सेवा के संकल्प से कुंभ की तैयारियों को मिला जनसहभागिता का संबल
नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य : एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र कुमार
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस