
देहरादून।
बीजेपी आलाकमान के बुलावे पर चिंतन शिविर के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली पहुंचे। सीएम का अचानक दिल्ली दौरे के बने प्रोग्राम से राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं। लेकिन सीएम ने साफ किया है कि उनका ये दौरा आगामी चुनाव की रणनीति को लेकर है और चिंतन शिविर में हुई चर्चाओं पर बातचीत को लेकर है। दरअसल, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने वाले हैं। इसे लेकर आज सुबह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। रामनगर में हुई 3 दिवसीय चिंतन शिविर के बाद अचानक सभी कार्यक्रमों को रद्द करते हुए उनका दिल्ली द्वारा राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने दिल्ली दौरे को लेकर ये साफ कर दिया है कि वो दिल्ली राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने के लिए जा रहे हैं। इस मुलाकात के दौरान वो आगामी चुनावों को लेकर बातचीत करने वाले हैं। यही नहीं चिंतन शिविर के दौरान विभिन्न मसलों पर हुई बातचीत को भी वो राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रखेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत आज दिल्ली में ही रात्रि प्रवास करने वाले हैं। उधर, प्रदेश में मुख्यमंत्री के सामने कई चुनौतियां हैं जिसमें सबसे पहली चुनौती उनका खुद उप चुनाव लड़ना है। लिहाजा, बीजेपी प्रदेश में आगामी रणनीति को देखते हुए क्या फैसला लेती है इसे लेकर भी मुख्यमंत्री दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत करने वाले हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस दौरान सीएम तीरथ कुछ और केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।

More Stories
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों का शुभारंभ
मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों सहित मिठाई एवं डेयरी दुकानों पर जिला प्र्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी, खाद्य पदार्थों के लिए गए सैंपल
जिलाधिकारी के निर्देशन पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 7 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 नमूने लिए