हरिद्वार । उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रशांत जोशी के नेतृत्व मे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राधिकरण की सचिव, सिमरनजीत कौर ने बताया कि न्यायिक अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं नगर पालिका शिवालिक नगर की स्वच्छता टीम वकर्स के साथ मिलकर न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भवन परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया । प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने स्वच्छता कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

More Stories
धनतेरस पर्व एवं दीपावली पर्व/गोवर्धन पूजा/भैय्या दूज के दौरान हरिद्वार शहर में यातायात प्लान
दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहा आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
देहरादून शहर यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु डायवर्जन/ पार्किंग व्यवस्था