पिथौरागढ़। जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने आज जिला पंचायत में प्रशासक जिला पंचायत का पदभार ग्रहण किया गया।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से कार्यालय से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गयी, कार्यालय के आवश्यक पटलो की भी जानकारी लेने के साथ ही सीएम घोषणाओं, मंदिर सौंदर्यीकरण, ट्रैक रूट आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जिला पंचायत के अधिकारियों को दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्त कार्यों/योजनाओं की फोटोग्राफ सहित पीपीटी प्रेजेंटेशन बनाना भी सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न पटलो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बी. सी. छीमवाल आदि उपस्थित थे।

More Stories
गढ़वाल मंडल विकास निगम ने अंर्तराष्ट्रीय योग महोत्सव में उत्कृष्ठ व्याख्यान एवं सराहनीय संयोजन के लिए डॉ. नरेश चौधरी को किया सम्मानित
जिलाधिकारी के निर्देशन में जिला पूर्ति विभाग द्वारा गैस की कालाबाजारी करने वाले के खिलाफ निरंतर की जा रही है कार्यवाही
आपदा प्रबन्धन के लिए जनपद में किए जा रहे कार्यों की सचिव राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मनीष भारद्वाज ने की समीक्षा बैठक