June 20, 2026

हरिद्वार पुलिस को मिला फ़िनोलेक्स केबल्स कंपनी का सहयोग

*हरिद्वार पुलिस*

*हरिद्वार पुलिस को मिला फ़िनोलेक्स केबल्स कंपनी का सहयोग*

*पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार पुलिस को प्रदान की 12 मोटर साइकिलें व 01 बुलेरो*

*हरिद्वार पुलिस ने किया फ़िनोलेक्स कंपनी का धन्यवाद*

आज दिनांक 19/06/25 को एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की मौजूदगी में पुलिस लाइन रोशनाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान झबरेड़ा स्थित फिनोलेक्स कम्पनी द्वारा सहयोगार्थ हरिद्वार पुलिस को 12 मोटरसाइकिलें व एक बोलेरो गाड़ी प्रदान की गई।

कार्यक्रम के अवसर पर एसपी ट्रैफिक/क्राइम जितेंद्र मेहरा, एसपी संचार विपिन कुमार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, सीओ सिटी शिशुपाल नेगी, सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, इंस्पेक्टर झबरेड़ा अजय कुमार, हेड सीएमआर रमेश लालवानी, प्लांट हैड रुड़की प्लांट श्री प्रवीन अहीरे, एचआर हेड श्री विनीत कुमार, प्रशासनिक प्रबंधक श्री संजय बर्थवाल, व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा फिनोलेक्स कंपनी के सहयोग हेतु आभार प्रकट किया गया।

You may have missed