*कोतवाली ज्वालापुर*
*संयुक्त टीम की छापेमारी से अवैध रुप से दवाइयां बेच रहे नशे के सौदागरों में हडकंप*
*ज्वालापुर पुलिस व औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने मौहल्ला चौहानान में मारा छापा*
*मकान के अंदर से भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाएं बरामद,आरोपी को भी दबोचा*
*मेडिकल संचालक हुआ मौके से फरार, तलाश में जुटी पुलिस टीमें*
नशा तस्करी पर लगाम लगाने एवं नशीली दवाइयों का विक्रय रोकने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने औषधि विभाग के साथ संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मोहल्ला चौहानान स्थित लिम्ब्रा फार्मेसी में आकस्मिक चैकिंग की गई तो कोई अवैध/ प्रतिबंधित नशीली दवाइयां नहीं मिली।
मौके पर मौजूद व्यक्ति आमिर से स्वापक एवं मन: प्रभावी औषधीय के बारे में सख्ती से पूछताछ की गई तो उक्त व्यक्ति ने बताया कि मेडिकल का मालिक जुबैर है तथा वह पार्टनरशिप में काम करता है। दवाइयां उसके मौहल्ला चौहानान में ही स्थित घर में रखी हैं।
नशीली दवाइयां, कैप्सूल, कफ सिरप, टैबलेट आदि अवैध रूप से दवाई बेचे जाने के संबंध में दी गई शिकायत के आधार पर दिनांक 24/06/2025 को संयुक्त टीम ने मोहल्ला चौहानान स्थित मकान में छापेमारी की गई तो अन्दर भारी मात्रा में अवैध नशीली दवाइयां, कैप्सूल, कफ, सिरप, टैबलेट बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 322/2025 धारा 8/22/29 NDPS ACT में अभियान पंजीकृत किया गया। आरोपी आमिर को पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा मौके से फरार मैडिकल शॉप मालिक जुबैर की तलाश की जा रही है।
*पकड़ा गया आरोपी-*
आमिर पुत्र दिलशाद निवासी मोहल्ला घोसियान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार
*बरामदगी-*
1- (KUF-RELIEF)(कोडिंग फास्फेट)- 50 बोतल
2- (NOVCURE)(अल्प्राजोलम)- 4350 टैबलेट
3- (ULTRA-KING)(ट्रामाडोल)- 210 टैबलेट
4- PYEEVON-SPAS-PLUS- 72 कैप्सूल
*पुलिस टीम-*
1-प्रभारी चौकी बाजार देवेन्द्र तोमर
2-का0 आलोक नेगी
3-का0 कर्म सिंह चौहान
*औषधि/drugs/टीम-*
1-निरीक्षक अनीता भारती
2-निरीक्षक मेघा
3-निरीक्षक हरीश सिंह

More Stories
जिला गंगा समिति की 74वीं बैठक सम्पन्न, गंगा संरक्षण एवं घाटों से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
हरिद्वार में बिना वैध अभिकर्ता अनुज्ञप्ति के संचालित ट्रैवल एजेंसियों एवं बुकिंग कार्यालयों के विरुद्ध परिवहन विभाग की सघन कार्यवाही
20वें सांख्यिकी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता को उजागर करने पर दिया गया जोर