June 30, 2026

29 जून को प्रो.पीसी महालनोबिल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जायेगा

हरिद्वार।जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी ने बताया कि 29 जून को प्रो.पीसी महालनोबिल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जायेगा। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर75 years of National Sample Survey थीम पर अधारित जनपद के सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के अन्तर्गत अर्थशास्त्र, सांख्यिकीय, वाणिज्य संकायों में ’’75 years of National Sample Survey ’’ विषय पर विचार गोष्ठी, कार्यशालायें, वेबीनार आदि का आयोजन किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों के अन्तर्गत अर्थशास्त्र, सांख्यिकीय, वाणिज्य संकायों में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर ’’75 years of National Sample Survey ’’ थीम पर अधारित विचार गोष्ठी, कार्यशालायें, वेबीनार आदि का आयोजन कराते हुए सूचना एक सप्ताह के भीतर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

—————————————–

You may have missed