A.H.T.U. हरिद्वार
*एसएसपी डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही*
*एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सिड़कुल पुलिस का साझा अभियान*
*HMT ग्रांड होटल पर की गई छापेमारी, 04 महिलाए 03 पुरुष दबोचे*
*होटल की आड़ में चलाया जाए रहा था देह व्यापार का धंधा
*धंधे का मुख्य खिलाड़ी होटल संचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस
हरिद्वार शहर के होटलों में मिल रही अवैध देह व्यापार की सूचना पर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए कड़े निर्देशो पर हरिद्वार पुलिस लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।
ताजातरीन कार्यवाही को आज दिनांक 01/07/2025 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व थाना सिडकुल की संयुक्त टीम ने अंजाम देते हुए सिडकुल क्षेत्रांतर्गत स्थित H.M.T. होटल से 04 महिला और 03 पुरुष दबोचे।
संयुक्त टीम के निशाने में आए होटल में दलाल नितिन द्वारा अन्य राज्यों से लड़कियां बुलाकर जिस्म फरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था। दलाल नितिन का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है जिसकी पुलिस जांच कर रही हैl
पुलिस टीम ने मोके से भारी मात्रा में कैश व आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। मामले में थाना सिडकुल में अभियोग पंजीकृत किया गया। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
*AHTU टीम हरिद्वार-*
1 म0उ0निरी0 रखी रावत
2 हेका0 राकेश कुमार
3 का0 दीपक
*थाना सिडकुल-*
si नरेंद्र
Lsi मीनाक्षी
आरक्षी अनिल कंडारी
आरक्षी सुनील सैनी
आरक्षी कुलदीप

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके