मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टिहरी जनपद में खाड़ी के पास हुई सड़क दुघर्टना में घायल कांवड़ यात्रियों को तत्काल उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी टिहरी ने बताया कि बुधवार सुबह कांवड़ यात्रियों का एक ट्रक खाड़ी से दो किमी आगे पलट गया। इसमें से घायल 10 कांवड़ यात्रियों को 108 एम्बुलेंस के जरिए नरेंद्र नगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, शेष यात्रियों को निकालने के लिए भी युद्ध स्तर पर राहत और बचाव अभियान संचालित किया जा रहा है। ट्रक में 14 से 15 कांवड़ यात्रियों के सवार होने की सूचना है।

More Stories
सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान