हरिद्वार।आज जिला मुख्यालय विकास भवन रोशनाबाद हरिद्वार के मीटिंग कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे महोदया की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान रीप परियोजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), और मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीडीओ ने सभी संबंधित योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लंबित लक्ष्यों और कार्यों को शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया। ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के तहत चल रहे उद्यमों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी सख्त निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (आरबीआई) के स्टाफ को निर्देशित किया गया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त इनक्यूबेटरों को अविलंब ऑनबोर्ड किया जाए। बैठक के दौरान यह भी सामने आया कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आवेदनों की संख्या कम है। इस संबंध में, परियोजना निदेशक, डीआरडीए, श्री कैलाश नाथ तिवारी ने बताया कि आवेदनों की संख्या बढ़ाने के लिए सभी ब्लॉक मिशन प्रबंधकों (बीएमएम) को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया जाएगा।
इस बैठक में सीडीओ महोदया के साथ परियोजना निदेशक डीआरडीए, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, समस्त सहायक प्रबंधक ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना, डीटीई एनआरएलएम, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के स्टाफ, और सहायक संख्याधिकारी श्री नवीन नौटियाल डीआरडीए भी उपस्थित रहे।

More Stories
सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान