नरेंद्र नगर।*माननीय मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्री सुबोध उनियाल जी ने नरेंद्रनगर चिकित्सालय पहुंचकर जाजल-फकोट मार्ग पर हुई दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का हालचाल जाना*
माननीय मंत्री एवं नरेंद्रनगर क्षेत्र के विधायक श्री सुबोध उनियाल जी ने जाजल-फकोट मार्ग पर हुई दुखद सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों से नरेंद्रनगर चिकित्सालय पहुंचकर मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली।
मंत्री सुबोध उनियाल जी ने चिकित्सकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी घायलों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सुविधा या सहायता में कोई कमी न रहे।
उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में राज्य सरकार सभी पीड़ितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि घायलों को समुचित उपचार मिले एवं उनके परिजनों को हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाए।
इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि पीड़ितों को शीघ्र उपचार मिले और किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो।

More Stories
सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान के तहत लगभग 60,000 विद्यार्थियों को किया गया जागरूक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान