*आमजन एंव शिव भक्तों से हरिद्वार पुलिस की अपील छोटी -छोटी बातों को लेकर न हो आक्रामक*
*किसी भी घटना होने पर कानून को न लें हाथ में, करे पुलिस को सूचित*
*हरिद्वार पुलिस आमजन एवं सभी शिव भक्तों की सेवा में सदैव तत्पर*
दिनांक 08/07/25 को कांवड़ यात्रा नहर पटरी मार्ग पर एक रेडी से टक्कर के फल स्वरुप एक कांवड़िए की कांवड़ का जल गिर गया था जिससे क्रोधित होकर कांवड़ियों ने वहां पर मारपीट करने की कोशिश की गई, जिस पर प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर तत्काल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया गया तथा कांवड़ियों को पुनः पवित्र जल भरने हेतु पुलिस की पीसी कार के माध्यम से हर की पैड़ी भेजा गया जहां से वह लोग पुनः जल भर कर ज्वालापुर आये जहां पर दौनों पक्षों को समझाया गया तत्पश्चात कांवड़िये द्वारा माफी मांगते हुए हरिद्वार पुलिस के सहयोग की सहराना करते हुए ,अपने गन्तवय की ओर रवाना हुए।
हरिद्वार पुलिस शिव भक्त एंव आम जन से अपील करती है कि वह छोटी-छोटी बातों को लेकर अग्रेसिव न हो कानून को किसी प्रकार से हाथ में न लें किसी भी प्रकार की कोई शिकायत है तो नजदीकी पुलिस को सूचित करें जिसमे हरिद्वार पुलिस द्वारा आपकी हर सम्भव सहायता की जायेगी।

More Stories
डोल आश्रम में मुख्यमंत्री ने श्री पीठम स्थापना महोत्सव में किया प्रतिभाग, 1100 कन्याओं का पूजन व माँ राजेश्वरी का अभिषेक
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने की डॉ. ज्योति गौतम के कार्यों की सराहना, न्यूरोलॉजी क्षेत्र में उत्तराखंड को मिल रही नई पहचान
देश जनहित राष्ट्रीय हिंदी पत्रिका का भव्य विमोचन, पत्रकारों के लिए बीमा योजना की घोषणा