नियम तोड़ रहे गुरुजी को घर जाना पड़ा पैदल
*पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ*
*रैट्रो साइलेंसर लगी बुलेट 🏍️ सीज*
कल देर रात संदिग्ध व्यक्तियों की पड़ताल के लिए गंगनहर कोतवाल आर.के. सकलानी सरकारी वाहन से उतरकर पैदल ही कुछ आगे निकले थे कि एक बुलेट सवार पुलिस की गाड़ी की बग़ल से बुलेट से पटाखे चलते हुए आगे निकला।
बुलेट सवार को रोककर गंगनहर कोतवाल ने जब पहचान पूछी तो पता चला कि चालक पेशे से एक प्रख्यात स्कूल का टीचर है। अनुशासनहीनता दिखाने पर पुलिस ने गुरुजी को न सिर्फ़ हवालात के दर्शन कराये बल्कि जुर्माना लगाकर बाइक को भी सीज किया।
उम्मीद है कि गुरुजी भविष्य में ऐसी गलती नही दौहराएंगे और अपने छात्रों को भी सही राह दिखाएंगे।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके