पिथौरागढ़ । त्रिस्तरीय चुनाव 2025 की तैयारियों का विकास भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत विनोद गोस्वामी द्वारा निरीक्षण कर स्थितियों का जायजा लेते हुए प्रभारी अधिकारी कंट्रोलरूम/ शिकायत एवं विभिन्न प्रक्रियाओं के अभिलेखीकरण/ जिला संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद व सह प्रभारी अधिकारी वरुण सरगवान को दिए।
उन्होंने कंट्रोल रूम में सूचनाएं अपडेट रखने के निर्देश देते हुए प्रभारी अधिकारी, मतपत्र/मतपेटी/पोस्टल बैलेट/ जिला पंचायत राज अधिकारी हरीश आर्या से भी आवश्यक जानकारी लेकर कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने चुनाव सामग्री रूम का भी निरीक्षण कर त्रिस्तरीय चुनाव सामग्री मतपेटी, स्टेशनरी, पत्र, प्रपत्र आदि का जायजा लिया गया। 
इस दौरान प्रभारी अधिकारी कंट्रोलरूम/ शिकायत एवं विभिन्न प्रक्रियाओं के अभिलेखीकरण/ जिला संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद, डीपीआरओ हरीश आर्या, समेत संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे।

More Stories
चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सिवरेज के लिए खोदी गई सड़कों को त्वरित गति से ठीक करने के लिए दिन- रात किया जा रहा है निमार्ण कार्य
जनपद में पी सी पी एन डी टी अधिनियम 1994 का उल्लंघन करने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के अनुमोदन पर दो व्यक्तियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज किए जाने की संस्तुति
बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व पर आज साय कालीन आरती दर्शन तक लगभग 13 लाख 5 हजार श्रद्धालुओं द्वारा मां गंगा के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर अपने गंतव्य को प्रस्थान कर चुके