
हरिद्वार।
उत्तराखण्ड राज्य में आज से वैक्सीन लगाने का कार्य शुरू हो गया है। हरिद्वार में भी इस महत्वपूर्ण योजना में 18 साल से 44 साल तक की लोगों को कोरोना से निजात दिलाने के लिए वैक्सीन लगाने का काम सोमवार को भारी अव्यवस्थाओं के बीच शुरू हो गया। शहर में दो स्थानों प्रेम नगर आश्रम तथा ज्वालापुर स्थित गुघाल मंदिर में कोरोना वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। लेकिन दोनों ही स्थानों पर भारी अव्यवस्था में देखने को मिली। दो ही दूरी का कोई ध्यान नहीं रखा गया। भारी भीड़ उमड़ी रजिस्ट्रेशन कराने और टीकाकरण कराने के लिए आपाधापी की स्थिति बनी रही हालांकि केंद्र पर रजिस्ट्रेशन नहीं किए जा रहे थे ऐसे में तुरंत ही रजिस्ट्रेशन कराने की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों को वापस लौटना पड़ा। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी और होमगार्ड आदि भी तैनात किए गए थे लेकिन बार.बार भीड़ के ज्यादा आने के चलते वैक्सीनेशन के काम में बाधा भी पड़ती रही। वैक्सीनेशन की व्यवस्था संभाल रहे चिकित्सा अधिकारी सुबोध जोशी के अनुसार सभी पात्र लोगों को समुचित टीकाकरण कराने की व्यवस्था है उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने और व्यवस्था में सहयोग करने की अपील भी की।

More Stories
डा नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने पांच हजार का चैक देकर किया सम्मानित
बार्लोगंज स्थित सनातन धर्मसभा में सामुदायिक हाल के सुधारीकरण कार्य का लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
सार्वजनिक स्थान पर आने जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया