आज हरेला पर्व के शुभ अवसर पर एआरटीओ कार्यालय, हरिद्वार में व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत कुल 100 पौधों का रोपण किया गया, जिनमें छायादार और फलदार वृक्षों की विभिन्न प्रजातियाँ शामिल थीं। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाधिकारी महोदय द्वारा मौलश्री के पौधे का रोपण कर की गई, जबकि मुख्य विकास अधिकारी महोदया ने जामुन का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने-अपने हाथों से पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने के संकल्प को साकार किया। इस पहल का उद्देश्य कार्यालय परिसर को हराभरा बनाना, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा हरियाली को बढ़ावा देना है।

More Stories
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिवालय में कुंभ – 2027 के सम्बन्ध में उच्च स्तरीय समिति की बैठक हुई
माॅक ड्रिल में देखने को मिला अच्छा समन्वयः सचिव सुमन
खटीमा के थारू होली महामहोत्सव को मुख्यमंत्री धामी ने किया संबोधित