हरिद्वार। *जिलाधिकारी मयूर दीक्षित तथा एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल स्वयं मोर्चा सम्भालते हुए विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं तथा तकनीकी के माध्यम से एक ही स्थान पर विभिन्न क्षेत्रों की जा रही निगरानी व्यवस्थाओं की भी गहनता से समीक्षा कर रहे हैं और व्यवस्थाओं व गतिविधियों की पल–पल की जानकारी ले रहे हैं।
तैनात कार्मिकों से मुलाकात कर उनकी हौंसला अफजाई कर रहे हैं तथा समय–समय पर मार्गदर्शित कर रहे हैं। 
उन्होंने श्रद्धालुओं तथा जनता से अपील की कि किसी भी लावारिश वस्तु को न छुए तथा लावारिश एवम् संदिग्ध वस्तु दिखाई देने पर नजदीकी पुलिस कर्मियों एवम् तैनात कार्मिकों को सूचना दें। मेले के सफल आयोजन एवम् सुरक्षात्मक दृष्टि से जारी दिशा–निर्देशों का अनुपालन करने तथा तैनात कर्मियों का सहयोग करने की अपील की।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिशवरानंद एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष श्री हेमन्त द्विवेदी ने भेंट की
स्कूलों की छुट्टी के समय हरिद्वार पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान
जन्माष्टमी एवं आगामी त्योहारों के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी नवनीत सिंह गंभीर