*कांवड़ मेला २०२५*
*कांवड़ यात्रा का अंतिम दौर जारी*
*भारी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने हर की पौड़ी पहुंचे एसएसपी डोभाल*
*मातहत संग संध्या आरती में हुए सम्मिलित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
कावड़ यात्रा 2025 अपने अंतिम दौर की ओर बढ़ रही है। आज भारी भीड़ के बीच एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल मातहत संग शहर में मेला क्षेत्र का भ्रमण करने के पश्चात सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने हर की पैड़ी पहुंचे। इस दौरान एसएसपी ने संध्या आरती में सम्मिलित होकर मातहत पुलिस ऑफिसर्स को सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं कांवड़ियों को उनके गंतव्य रवाना करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक शिव भक्त हर की पैड़ी अवश्य आता है जिससे अपनी सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी हैl अभी तक सभी लोगों ने बहुत अच्छी ड्यूटी की गई इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं आगे भी सभी लोग अच्छा काम करेंगे यह मुझे पूरी अपनी टीम पर उम्मीद है


More Stories
माटी कला से जुड़े कारीगरों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी
मुख्यमंत्री उत्तराखंड के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित