रामझूला पुल अनुरक्षण कार्य हेतु 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल का मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार
नरेंद्रनगर विधानसभा अंतर्गत रामझूला पुल के अनुरक्षण कार्य हेतु माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा 11 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर कैबिनेट मंत्री एवं नरेंद्रनगर विधायक श्री सुबोध उनियाल ने मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी एवं विकासोन्मुख नेतृत्व में राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को सुदृढ़ करते हुए प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि रामझूला पुल का यह अनुरक्षण कार्य न केवल स्थानीय जनता के लिए यातायात सुगमता सुनिश्चित करेगा, बल्कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों तथा व्यापारी समुदाय को भी व्यापक लाभ प्रदान करेगा।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कार्य से धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को नया प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

More Stories
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सम्पन्न कांवड़ मेला-2026 को लेकर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक
केवल चेहरों पर मुस्कान के इमोजी नहीं, जीवन में न्याय, करुणा और प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व भी व्यक्त करें: स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी का संदेश
हरिद्वार में UKPSC परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध