हरिद्वार ।- उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में शिवालिक नगर में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों द्वारा दुकाने आगे बढ़ाकर रोड पर किये गये अतिक्रमण को हटाया गया, घरों के आगे रोड पर अतिक्रमण करते हुए बनाये गये स्ट्रक्चरों को भी जेसीबी के माध्यम से हटाया गया तथा 13 रेड़ियां, ठेली एवं अन्य सामान जब्त किया गया। इस दौरान पुलिस तथा नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित थे।






More Stories
हरिद्वार में UKPSC परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध
हरेला पर्व पर जनपद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ व्यापक वृक्षारोपण
हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा— पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन