हरिद्वार। आज शनिवार को देश भर में भाई- बहन के अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन का त्योहार हर्षोंल्लास से मनाया गया। बहनों ने रक्षा सूत्र से भाइयों की कलाइयां सजाई। बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर बांधी राखी।
रक्षाबंधन में खुद सज-धज कर बहनों ने थाली सजाई, जिसमें राखियों के साथ रोली हल्दी चावल दीपक मिठाई आदि रखा। बहनों ने भाइयों को टीका लगाकर उनकी आरती उतारी और उनकी दाहिनी कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने रक्षा का वचन देते हुए बहनों को उपहार प्रदान किए। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में रक्षाबंधन को लेकर एक सा उत्साह नजर आया।


More Stories
हरिद्वार में UKPSC परीक्षा को लेकर धारा-163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में प्रतिबंध
हरेला पर्व पर जनपद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ व्यापक वृक्षारोपण
हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा— पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन