हरिद्वार।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
मायापुर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित दही-हांडी प्रतियोगिता में उत्तरी, मध्य व दक्षिण उपनगर की टोलियां ने प्रतिभा किया।
इससे पूर्व नगर एकत्रीकरण के दौरान स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए आरएसएस के विभाग संपर्क प्रमुख रोहिताश्व कुँवर ने 15 अगस्त 1947 में मिली भारत को स्वाधीनता के संघर्ष की गाथा व क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए भगवान श्री कृष्णा के जन्म से लेकर निर्वाण तक के संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी के लिए आजादी के मायने बदल गए हैं इस आजादी को पाने के लिए हजारों-लाखों भारतीयों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया तब कहीं जाकर आज की पीढ़ी को आजाद हिंदुस्तान में सांस लेने का अवसर मिला है। 200 वर्षों तक अंग्रेजी हुकूमत का जुल्म सहन कर कर भी जो देशभक्त देश के प्रति समर्पण, देश के प्रति आजादी का भाव नहीं छोड़ सके ऐसे सभी महापुरुषों को शत-शत नमन है। उन्होंने भगवान श्री कृष्णा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा की भगवान होते हुए भी कृष्ण को जेल में पैदा होना पड़ा पैदा होते ही अपने मां-बाप से अलग होना पड़ा,सत्य व धर्म की रक्षा के लिए अपने सगे मामा का वध किया तथा महाभारत जैसे महायुद्ध का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि धरती पर जो भी इंसान जन्मा है उसके जीवन में कुछ ना कुछ संघर्ष आवश्यक रहे हैं बिना संघर्ष के मानव जीवन अनउपयोगी है।
दही-हांडी प्रतियोगिता में जिला संचालक डॉक्टर यतीन्द्र नाग्यान व जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख आदेश कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर उपनगर मध्य द्वितीय उपनगर उत्तरी व तृतीय स्थान पर उपनगर दक्षिण की टोलियां रही।
इस अवसर पर नगर कार्यवाह डॉक्टर अनुराग, सह नगर कार्यवाह बलदेव रावत व अभिषेक जमदग्नि, नगर बौद्धिक प्रमुख भूपेंद्र रावत, नगर शारीरिक प्रमुख उमेश मिश्रा,सह शारीरिक प्रमुख अर्पित अग्रवाल,नगर प्रचार प्रमुख अमित शर्मा,नगर संर्पक प्रमुख सुशील सैनी,नगर प्रचारक शुभम के अतिरिक्त सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

More Stories
हरेला पर्व पर जनपद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ व्यापक वृक्षारोपण
हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा— पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन
हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड़ माँ के नाम” : हरेला पर्व पर मालदेवता में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान, प्रदेश में 40 वन प्रभागों के 3791 स्थलों पर रोपे गए पौधे