जिलाधिकारी संदीप तिवारी आपदा स्थल का निरीक्षण किया तथा राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि थराली आपदा में राहत हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर तैनात कर दी गयी है। जिसका विवरण निम्न प्रकार है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में वर्तमान में
4 चिकित्सा अधिकारी
6 स्टाफ नर्स
1 फार्मासिस्ट
1 ड्राइवर मय एम्बुलेंस , जीवन रक्षक औषधी सहित
अलर्ट पर है ।
अतिरिक्त 2-108 एम्बुलैंस एवं
2 विशेषज्ञ चिकित्साधिकारी की टीम एसडीएच कर्णप्रयाग से तैनाती की गई है।


अतिरिक्त 1 चिकित्साधिकारी पीएचसी देवाल से तैनाती की गई है

More Stories
हरिद्वार पुलिस का वारण्टियो के खिलाफ ताबडतोड प्रहार जारी
साइबर अपराधियों पर SSP नवनीत सिंह की टीम का लगातार ताबड़तोड़ एक्शन
जनपद में लैंड बैंक तैयार करने की कवायद तेज, जिलाधिकारी ने दिए भूमि मैपिंग के निर्देश