अतिक्रमण कर रोड पर बनाया गेट; प्रशासन ने किया ध्वस्त; डीएम जनदर्शन में आई थी शिकायत
जनदर्शन में सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने की लगाई थी डीएम से गुहार, प्रशासन का एक्शन त्वरित
अपर नगर मजिस्टेªट की देखरेख में हुआ ध्वस्तीकरण
देहरादून। अपर नगर मजिस्टेªट अपूर्वा सिंह की देखरेख में जिला प्रशासन की टीम द्वारा सार्वजनिक रास्ते पर किगए गए अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। विगत माह के अंतिम सप्ताह जनता दर्शन कार्यक्रम में सिरमौर किशननगर निवासी प्रदीप ने अपनी शिकायत में बताया कि उनके पिताजी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर गेट के उपर पाईप लगा होने से एम्बुलेंस भीतर नही जा पाती है पिता की अत्यधिक तबीयत खराब होने पर अत्यधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी संविन बंसल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उप नगर आयुक्त, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर तथा अपर नगर मजिस्टेªट को संयुक्त रूप से कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जेब्रा फोर्स महिला एवं पुलिस बल के साथ नगर निगम एवं प्रशासन की टीम द्वारा सिरमौर मार्ग पर सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर बनाए गए गेट को ध्वस्त कर दिया है।

More Stories
हरेला पर्व पर जनपद में गूंजा प्रकृति संरक्षण का संदेश, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत हुआ व्यापक वृक्षारोपण
हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प: जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने किया वृक्षारोपण, कहा— पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन
हर गाँव का यही पैगाम – एक पेड़ माँ के नाम” : हरेला पर्व पर मालदेवता में हुआ भव्य वृक्षारोपण अभियान, प्रदेश में 40 वन प्रभागों के 3791 स्थलों पर रोपे गए पौधे