*हरिद्वार । *गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण हरिद्वार जिला प्रशासन अलर्ट।*
*मंदिरों एवं मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को नदी तट पर न जाने एवं सतर्क रहने के लिए लगातार किया जा रहा सूचित।*
उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि पहाड़ों पर हो रही अत्यधिक बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है तथा लोगो को सावधान एवं सतर्क रहने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में नदी किनारे रहा रहे लोगों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है साथ ही मंदिरों एवं मस्जिदों में लगे लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को सावधानी एवं सतर्कता बरतते हुए नदी तट पर न जाने की अपील करते हुए लोगों को सूचित किया जा रहा है।

More Stories
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एमडीडीए की ओर से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
हरिद्वार पुलिस का वारण्टियो के खिलाफ ताबडतोड प्रहार जारी
साइबर अपराधियों पर SSP नवनीत सिंह की टीम का लगातार ताबड़तोड़ एक्शन