November 6, 2026

ऑपरेशन ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सफल बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में ज्वालापुर में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन

*कोतवाली ज्वालापुर

हरिद्वार।   *ऑपरेशन ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में अंबेडकर नगर ज्वालापुर में आयोजित किया गया चौपाल कार्यक्रम*

आज दिनांक-30/08/2025 को ज्वालापुर के अंबेडकर नगर में चौकी प्रभारी नवीन नेगी एवं उप निरीक्षक सोनम रावत ज्वालापुर के नेतृत्व में चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें सभी मोहल्ला वासियों को अवैध मादक पदार्थ के सेवन व नशे से होने वाले दुष्परिणाम/साइबर से संबंधित होने वाली धोखाधड़ी/कालनेमी( ढोंगी बाबाओ ) से बचने के उपाय के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। कालोनी वीसियो/नव युवओ/नागरिकों को निर्देशित किया कि यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबारीयो की मदद करता हुआ भी पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

चौपाल में मौजूद समस्त नशा बेचने/करने वालो व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने के सम्बन्ध में बताया गया साथ ही साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों से बचने के उपाय बताए गए किसी भी व्यक्ति को अपना ओटीपी या अन्य जानकारी शेयर ना करने हेतु निर्देशित किया गया तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में 1930 नंबर पर तत्काल सूचना देने हेतु निर्देशित किया गयाले

उक्त अवसर पर चौपाल में मौजूद समस्त व्यक्तियों पुलिस की इस पहल की सराहना की गई द्वारा पूर्ण रूप से पुलिस का सहयोग का आश्वासन दिया गया।

You may have missed