मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य के समग्र विकास के लिए संकल्पबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने के लिए रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं और अन्य क्षेत्रों के विकास में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आन्दोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

More Stories
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एमडीडीए की ओर से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
हरिद्वार पुलिस का वारण्टियो के खिलाफ ताबडतोड प्रहार जारी
साइबर अपराधियों पर SSP नवनीत सिंह की टीम का लगातार ताबड़तोड़ एक्शन