त्यूणी महाविद्यालय में रीडिंग रूम; डीएम ने किया छात्रों का सपना साकार
जौनसार बाबर को मिला शिक्षा का मजबूत आधार त्यूणी महाविद्यालय में खुला अत्याधुनिक रीडिंग रूम
देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा पंडित शिवराम राजकीय महाविद्यालय, त्यूणी में विद्यार्थियों के लिए एक अत्याधुनिक रीडिंग रूम की सौगात दी है। डीएम बंसल ने अपने त्यूणी दौरे के दौरान छात्रों की मांग को गंभीरता से लेते हुए रीडिंग रूम के लिए ₹4,90 लाख की राशि स्वीकृत की थी ।
पहले महाविद्यालय में रीडिंग रूम सुविधा नहीं थी और न ही सही से बैठने की व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी भी नहीं थी, अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। आज यहाँ पर विद्यार्थियों को शांत, स्वच्छ और तकनीकी सुविधाओं से युक्त वातावरण मिल रहा है।
प्राचार्य सतीश चंद्र सेमवाल ने कहा:
यह रीडिंग रूम हमारे महाविद्यालय के लिए मील का पत्थर साबित होगा। डीएम ने जिस संवेदनशीलता और तत्परता से इस कार्य को पूरा कराया, वह सराहनीय है। अब हमारे छात्र निश्चिंत होकर उच्च गुणवत्ता वाली पढ़ाई कर सकेंगे।” वहीं विद्यार्थियों ने भी जिलाधिकारी का आभार जताया।

More Stories
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा
नई टिहरी में 35.06 करोड़ की लागत से बनेगा राजकीय पॉलीटेक्निक, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया भूमि पूजन
आगामी चुनाव के दृष्टिगत श्यामपुर पुलिस अलर्ट, लाइसेंसी शस्त्र धारकों को शस्त्र जमा कराने हेतु नोटिस तामील