*कोतवाली लक्सर*
*कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस का अभियान*
*लक्सर क्षेत्र में संचालित किए जा रहे मेडिकल स्टोरों का किया औचक निरीक्षण* 
*अनियमिता मिलने पर संचालको को फटकार, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश*
*सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को पर्याप्त मात्रा में सीसीटीवी लगाने के दिए निर्देश* 
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए दिशा निर्दश पर कोतवाली लक्सर पुलिस ने आज दिनांक 10.09.25 को अलग-अलग टीमें बनाकर लक्सर क्षेत्रांतर्गत स्थित मेडिकल स्टोरों को चैक किया गया।
इस दौरान चैक किए गए 185 मेडिकल स्टोर्स में से कई में अनियमितता पाये जाने पर संचालकों को फटकार लगाते हुए पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए गए तथा स्पष्ट शब्दों में चेताया गया कि नशीली दवाओं की अवैध बिक्री में संलिप्तता पायी गई तो कठोरतम कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। हिदायत दी गई कि मेडिकल स्टोर का संचालन उसी व्यक्ति द्वारा किया जाये जिसके नाम पर रजिस्ट्रेशन हो।

More Stories
महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों ने रक्षा बंधन पर राखियों की बिक्री से अर्जित किए 07 लाख 15 हजार रुपये
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सचिव शहरी विकास ने यूपीडीसीसी की परियोजनाओं की समीक्षा की