बीएचईएल को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2024-25 के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार
हरिद्वार। बीएचईएल को राजभाषा के क्षेत्र में ‘उत्कृष्ट कार्यान्वयन’ एवं ‘श्रेष्ठ हिन्दी गृह पत्रिका’ के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राजभाषा के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘राजभाषा कीर्ति पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री कृष्ण कुमार ठाकुर ने 14 सितंबर को गांधीनगर, गुजरात में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह और 5वें अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से प्राप्त किए।
उल्लेखनीय है कि बीएचईएल कॉर्पोरेट कार्यालय, नई दिल्ली को उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए ‘क क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों’ की श्रेणी में ‘द्वितीय पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है, तथा बीएचईएल की एचपीईपी, हैदराबाद इकाई को ‘ग क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक उपक्रमों’ की श्रेणी में ‘श्रेष्ठ गृह पत्रिका’ के लिए ‘प्रथम पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।

More Stories
गंगा सेवा के संकल्प से कुंभ की तैयारियों को मिला जनसहभागिता का संबल
नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय से करें कार्य : एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र कुमार
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर कलेक्ट्रेट परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस