हरिद्वार। अयोध्या फाउंडेशन की अध्यक्ष मीनाक्षी शरण में प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि धर्म रक्षा में मारे गए करोड़ों हिंदुओं का पितृ अमावस्या पर सामूहिक तर्पण किया जाएगा। नमामि गंगा घाट पर सामूहिक तर्पण कार्यक्रम में कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मीनाक्षी शरण ने कहा कि देश-विदेश में धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले करोड़ हिंदू के पूर्वजों के सामूहिक तर्पण का आह्वान किया गया है। इस दर्पण में सम्मिलित होकर पुण्य अर्जित करें। मीनाक्षी शरण ने यह भी जानकारी दी कि आस्था, पहचान और सनातन संस्कृति बचाने के लिए हिंदुओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है। भारत के विभाजन में हिंदुओं पर अत्याचार हुए। जिसमें लाखों लोगों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। संगठन की और से रविवार को आयोजित किए जा रहे नौवें सामूहिक तर्पण कार्यक्रम में देश विदेश एवं हिंदू संस्थाओं के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे।

More Stories
मुख्यमंत्री हल्द्वानी में आयोजित ‘कुमाऊं द्वार महोत्सव’ में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
हुड़दंग करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर एक महिला के विरूद्ध आपत्तिजनक/अपमानजनक टिप्पणी करने एवं पैसो की माँग करने वाली महिला को हिरासत में लिया