मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा देकर राष्ट्र को स्वाभिमान और एकजुटता के साथ मजबूती से खड़े होने का रास्ता दिखाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री जी ने सार्वजनिक जीवन में सादगी, सत्यनिष्ठा, लगन, नैतिकता व राष्ट्र के प्रति समर्पण की जो अदभुत मिसाल कायम की, वह हम सबके लिए प्रेरणादायी है। शास्त्री जी का व्यक्तित्व व कृतित्व देश की युवापीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

More Stories
असामाजिक तत्वों पर हरिद्वार पुलिस की पैनी नजर
मेला अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ से कोतवाली नगर हरिद्वार में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सप्रेम रक्षासूत्र ग्रहण किया गया
सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई