*संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक दिवंगत मददगार को दी श्रद्वाजंलि*
हरिद्वार।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघनके पूर्व जिला संचालक दिवंगत गंगाशरण मददगार को श्रद्वाजंलि देने के लिए प्रेमनगर आश्रम में श्रद्धाजंलिसभा का आयोजन हुआ।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज ने मददगारजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मददगारजी का जीवन निष्कलंक रहा। वह आजीवन संघ के स्वयंसेवक रहे और हजारों लोगों को संघ में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जोड़ा।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा की गंगाशरण मददगार जी संघ,जनसंघ के ऐसे कार्यकर्ता रहे जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी संघ कार्य किया। आपातकाल के दौरान दमनकारियों से बचते बचाते मददगार जी ने संघ के कार्यकर्ताओं को एकजुट रखा। पूर्व केबिनेट मंत्री व नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि मददगार जी का स्नेह मेरे प्रति शुरू से रहा। उन्होंने कहा कि मददगारजी स्वयंसेवको के प्रेरणाश्रोत्र रहे। पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने श्रद्वाजंलि देते हुए कहा कि मददगार जी हरिद्वार में ऐसा नाम था जिनका नाम आते ही संघ दर्शन हो जाता था। मददगार जी का संघ के प्रति समर्पण उनके व्यवहार में प्रदर्शित होता था।दर्जाधारी राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने मददगार जी के साथ अपने अनुभव को सांझा करते हुए श्रद्वाजंलि दी। आरएसएस के जिला संचालक डॉ. यतीन्द्र नाग्यान ने स्वयंसेवकों की ओर से श्रद्वाजंलि देते हुए कहा कि गंगाशरण मददगार जी का जाना संघ के लिए बड़ी क्षति है। हरिद्वार में संघ की स्थापना से ही जुड़कर अपना जीवन समर्पण कर दिया। 
श्रद्धाजंलिसभा का संचालन प्रो.प्रेमचन्द्र शास्त्री ने किया। श्रद्वाजंलि देने वालो में भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी,दर्जाधारी श्यामवीर सैनी,पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा,मेयर प्रतिनिधि सुभाष चन्द्र,मनोज गौतम,अनिल गुप्ता,जिला कार्यवाह प्रियबन्धु,बौद्धिक प्रमुख प्रवीण कुमार,देवेश वशिष्ठ,अंकित सैनी,डॉ.विशाल गर्ग,सीए अनिल वर्मा,रमेश उपाध्याय,पूर्व विधायक संजय गुप्ता,पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, देशराज शर्मा,अभिषेक,शुभमजी,अमित शर्मा,प्रवीण शर्मा सहित शहर के गणमान्य लोग व स्वयंसेवक बन्धु उपस्थित रहे।

More Stories
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचे
अब बस से स्कूल आएंगे अपने आधुनिक इंटेसिव केयर सेंटर के बच्चे; एक बस व इंटेंसिव केयर सेंटर में नव निर्मित डॉरमेट्री का डीएम ने किया उद्घाटन
स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में ब्रीफिंग आयोजित