राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर पतंजलि विश्वविद्यालय पहुॅचकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने लिया तैयारियों का जायज़ा।
हरिद्वार। पतंजलि योगपीठ के विश्वविधालय में 02 नवम्बर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संभावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षि तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रशासनिक अमले के साथ पहुॅचकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने हैलीपेड के पास लगे लाइटिंग पोल्स पर फ्लैग्स लगाने, हैली लैडिंग हेतु सभी सुरक्षात्मक दृष्टि सभी आवश्यक कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु सभी व्यवस्थाएं चैक करने तथा बैक-अप प्लान का भी गहनता से परीक्षण करने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता विद्युत को दिये। उन्होंने सेफ हाउस, वीवीआईपी के रूकने हेतु स्थान, कार्यक्रम स्थल, यात्रा मार्ग, अस्थाई चिकित्सालय, एनआईसी कक्ष सहित विभिन्न स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न व्यक्तियों का सत्यापन किया जाये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान, जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट, एसपी देहात शेखर सुयाल, एसपी क्राइम जितेंद्र मेहराए, सपी सिटी पंकज गैरोला, ईई यूपीसीएल दीपक सैनी, सीएमओ डॉ.आरके सिंह, रजिस्ट्रार निर्विकार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश