*शिवालिक अतिथि गृह में नवीनीकृत फव्वारे का लोकार्पण*
हरिद्वार।बीएचईएल उपनगरी के सेक्टर-3 स्थित शिवालिक अतिथि गृह में, फव्वारे के नवीनीकरण का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है । इस फव्वारे में एलईडी लाइट्स के साथ, भगवान शिव की संगमरमर निर्मित बेहद सुंदर प्रतिमा भी लगाई गई है । साथ ही नवीनीकरण के पूरे कार्य में नगर प्रशासन विभाग द्वारा, स्थानीय संसाधनों एवं तकनीक का प्रयोग किया गया है । बीएचईएल हरिद्वार के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री रंजन कुमार ने, इस नवीनीकृत फव्वारे का लोकार्पण किया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन कुमार ने कहा कि यह फव्वारा न केवल सौंदर्य का प्रतीक है, बल्कि विकास, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति हमारे संस्थान की जिम्मेदारी का भी परिचायक है । उन्होंने कहा कि बेहद खूबसूरती से डिजाइन किए गए इस फव्वारे का उद्घाटन करते हुए, मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है । श्री रंजन ने बताया कि यह फव्वारा हमारी बीएचईएल उपनगरी में सद्भाव, सकारात्मकता और सामूहिक ऊर्जा के प्रवाह का प्रतीक है ।
महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि फव्वारे के नवीनीकरण से शिवालिक अतिथि गृह की सुंदरता में काफी बढ़ोत्तरी हुई है । नगर प्रशासक एवं संपदा अधिकारी श्री संजय पंवार ने कहा कि पूर्व की भांति भविष्य में भी बीएचईएल उपनगरी में इस प्रकार के सौंदर्यीकरण के कार्य निरंतर जारी रहेंगे ।
इस अवसर पर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा नगर प्रशासन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे!

More Stories
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही: 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण; 19 गैस सिलेंडर जब्त; गैस की कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार; 2 मुकदमें दर्ज
अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन: वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम
धोखाधड़ी से गलत जन्म प्रमाण पत्र जारी कराने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने के दिये गये निर्देश