16 नम्बर से घर-घर जाकर व्यापक संपर्क करेंगे स्वयंसेवक : डॉ शैलेन्द्र
हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर व्यापक गृह संपर्क अभियान को लेकर आरएसएस की ओर से रविवार को एक बैंकट हॉल में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला, नगर, उपनगर और बस्ती के पदाधिकारी और स्वयंसेवक मौजूद रहे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र ने स्वयंसेवकों को व्यापक गृह संपर्क अभियान की बारीकियां बताई। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर व्यापक संपर्क अभियान 16 नवंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलाया जाएगा। जिसमें स्वयंसेवक संपर्क अभियान चलाते हुए घर-घर जाएंगे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों के गौरवशाली इतिहास के विषय में लोगों को अवगत करेंगे। संपर्क अभियान के दौरान लोगों को भारत माता का चित्र और आरएसएस की पुस्तक के भी वितरित किए जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता जिला संचालक डॉ. यतीन्द्र नाग्यान व संचालक नगर कार्यवाह डॉ. अनुराग ने की।
इस अवसर पर विभाग प्रचारक राकेशजी, जिला प्रचारक जगदीप जी,जिला सह कार्यवाह संजय जी,जिला प्रचार प्रमुख देवेश वशिष्ठ,जिला सदभावना प्रमुख अमित शर्मा,नगर सह कार्यवाह बलदेव रावत व अभिषेक,व्यवस्था प्रमुख देशराज शर्मा, सह दीपक कुमार, प्रचार प्रमुख अमित शर्मा,शारीरिक प्रमुख अर्पित अग्रवाल,बैद्धिक प्रमुख भूपेंद्र जी,सेवा प्रमुख संजय शर्मा,सपंर्क प्रमुख सुशील जी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

More Stories
देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर
मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन
मुख्य सचिव ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाईनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी के साथ बैठक की