*उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव : विकास प्रदर्शनी आम जनता के लिए खुली*
उत्तराखंड राज्य गठन की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह के उपलक्ष्य में, वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई.), देहरादून में राज्य के विकास कार्यों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है।
सचिव उद्योग श्री विनय शंकर पांडे ने जानकारी दी कि यह प्रदर्शनी 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में उत्तराखंड राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शित किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत स्टॉलों के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, ऊर्जा, पर्यटन, उद्योग, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा तथा महिला सशक्तिकरण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुए उल्लेखनीय कार्यों को दर्शाया गया है।
श्री पांडे ने आम नागरिकों, और विद्यार्थियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी का अवलोकन करें।

More Stories
देवभूमि को नशामुक्त बनाने का संकल्प, जिला प्रशासन ने कसी कमर
मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन
मुख्य सचिव ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाईनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी के साथ बैठक की