हरिद्वार ।एआरटीओ निखिल शर्मा के नेतृत्व में,टीटीओ वरुणा सैनी, भारत भूषण एवं मुकेश भारती की उपस्थिति में आरटीओ कार्यालय परिसर की प्रवेश व्यवस्था एवं सुरक्षा का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि कार्यालय में किसी भी प्रकार का अनधिकृत व्यक्ति मौजूद न हो इसके निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान प्रवेश रजिस्टर (Entry Register) का परीक्षण किया गया तथा (प्रवेश द्वार पर तैनात कर्मियों) को निर्देश दिए गए कि किसी भी व्यक्ति को तब तक परिसर में प्रवेश न दिया जाए, जब तक वह आगंतुक रजिस्टर में अपना उद्देश्य दर्ज न कर दे।
उन्होंने सभी आगंतुकों के लिए नाम, मोबाइल नंबर और आने का कारण लिखना अनिवार्य किया गया साथ ही सेकंड हैंड वाहन विक्रेताओं का निरीक्षण।
निरीक्षण दल द्वारा सेकंड हैंड वाहन विक्रेताओं का भी औचक निरीक्षण किया गया। नियमों के अनुसार सेकंड हैंड वाहन का व्यापार करने के लिए परिवहन विभाग से डीलर लाइसेंस लेना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान कुल 5 सेकंड हैंड कार डीलरों की जाँच की गई—
इनमें से केवल एक (Maruti True Value) के पास वैध डीलर लाइसेंस पाया गया तथा बाकी डीलर बिना लाइसेंस के ही वाहन खरीद–फरोख्त करते मिले साथ ही
जाँच में सामने आया कि बिना लाइसेंस वाले डीलरों के परिसर में 100 से अधिक वाहन खड़े हैं। इस पर नियमानुसार कार्रवाई की गई—
इन सभी वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, जिससे उनकी Transfer of Ownership प्रक्रिया रोक दी गई है तथा संबंधित डीलरों को नोटिस जारी कर यह निर्देश दिया गया कि वे विभाग से वैध लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन बिक्री–खरीद कर सकेंगे।


More Stories
अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त
12 दिसंबर को प्रदेशभर में लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुलह-समझौते से होगा वादों का निस्तारण
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा