उत्तरी हरिद्वार की रानी गली स्थित अमेरिकन आश्रम में प्रस्तावित विश्व सनातन पीठ के शिलान्यास एवं उद्घोषणा कार्यक्रम से पूर्व हरिद्वार के स्थानीय सामाजिक युवाओं एवं छात्र नेताओं ने बीती रात में जिला अधिकारी श्री मयूर दीक्षित को एवं तथा प्रातः काल में नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के लिय ज्ञापन भेजा हैं ज्ञापन में निष्पक्ष जाँच की मांगी की हे
सामाजिक कार्यकर्ता कपिल शर्मा ‘जौनसारी’ ने बताया कि जिस स्थल पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, वहाँ कुछ लोग कार्यक्रम के माध्यम से अपनी पकड़ स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से माँग की कि उक्त संपत्ति की निष्पक्ष जाँच कर यह स्पष्ट किया जाए कि यह संपत्ति वास्तव में किसकी है, क्योंकि स्थानीय निवासियों तथा सोशल मीडिया पर इस संबंध में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। यदि कोई व्यक्ति या समूह संपत्ति पर अनधिकृत कब्जा करने की मंशा रखता है तो उन पर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए प्रशासन को किसी भी प्रकार के दबाव में नहीं आना चाहिए ।
सामाजिक कार्यकर्ता अनिकेत गिरी ने बताया कि जानकारों और सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार जानकारी मिल रही हैं कि यह संपत्ति पूर्व में स्वामी देवानंद योग भक्ति धाम नामक ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत बताई जाती है, जिसके ट्रस्टी विदेशी नागरिक रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह भी आरोप सामने आए हैं कई लोग खुलकर इस विषय पर लिख रहे हैं कि इस ट्रस्ट का रजिस्टर खो जाने का हवाला देकर एक नई एवं फर्जी ट्रस्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जो निष्पक्ष जाँच का विषय है निष्पक्ष जाँच होना बेहद जरूरी ताकि जनता को सच्च झूठ का पता चल सकें किसी प्रकार का भ्रम न फैले
इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज निषाद ने भी कार्यक्रम को लेकर कई सवाल उठाए जिसमें निष्पक्ष जांच की मांग की हैं जिसपर सिटी मजिस्ट्रेट महोदया ने भी आश्वासन दिया हैं
ज्ञापन सौंपने के दौरान कई छात्र नेता एवं युवा उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से— आदित्य गौड़, छात्र संघर्ष अध्यक्ष आकाश खत्री, सनी शर्मा, याज्ञिक वर्मा, कोषाध्यक्ष खुशी भार्गव, पलक शर्मा, मुस्कान चौधरी, अजय राणा, खुशी लोहानी तथा अन्य स्थानीय युवा शामिल रहे।

More Stories
मुख्य सचिव ने सचिवालय में देहरादून में विद्युत लाईनों की अंडरग्राउण्ड केबलिंग को लेकर ऊर्जा विभाग एवं जिलाधिकारी के साथ बैठक की
परमार्थ निकेतन में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी एवं कर्नाटक संस्कृत विश्वविद्यालय की प्रोफेसर एवं डीन शिवानी वी. जी का आगमन एवं पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से दिव्य भेंट
उत्तराखण्ड बनेगा भारतीय ज्ञान-विज्ञान और संस्कृति का वैश्विक केंद्र