
देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में मुख्यमंत्री ने गौ माता से आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री श्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, सौरभ बहुगुणा, मुन्ना सिंह चैहान, सहदेव सिंह पुंडीर, खजानदास, शक्तिलाल शाह मौजूद थे।

More Stories
जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
चारधाम यात्रा,यात्री पंजीकरण बुलेटिन
आयुष मंत्री मदन कौशिक ने “रन फॉर योगा” को दिखाई हरी झंडी