*हरिद्वार पुलिस*
*सेवानिवृत हुए सदस्यों को हरिद्वार पुलिस ने दी यादगार विदाई*
*35 वर्ष लंबे सेवाकाल के पश्चात 01 सदस्य हुआ सेवानिवृत्त*
*पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित सभागार में विदाई कार्यक्रम किया गया आयोजित*
*ASP ज्वालापुर एंव ASP सदर सहित अन्य अधिकारियों द्वारा फूल माला पहनाकर दिया सम्मान*

आज दिनांक 30/11/25 को अपने 35 वर्ष लंबे सेवाकाल पूर्ण करने पर सेवानिवृत होने वाले सदस्य को सहायक पुलिस अधीक्षक ज्वालापुर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक सदर सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में फूल माला पहनाकर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए ससम्मान विदाई दी गई।
*सेवानिवृत्त होने वाले सदस्यों का विवरण-*
दिनांक 30.11.2025 को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के फलस्वरुप सेवानिवृत्त होने वाले का विवरण-
*अपर उ०नि० घना लाल जी का विवरणः-*
श्री घना लाल जी दिनांक 22.10.1990 को पुलिस विभाग में कानि० के पद पर भर्ती हुये, इनके द्वारा वरिष्ठता के आधार पर दिनांक 21.10.2021 को हे0कानि0 एंव 25.02.2023 को अपर उ०नि० ना०पु० के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी है।
श्री घना लाल जी को सेवा के दौरान इन्हें अच्छे कार्यों के लिये उच्चाधिकारियों द्वारा समय- समय पर पुरस्कृत किया गया है।
साथ ही वे टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल एवं देहरादून जैसे ज़िलों में भी अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
हरिद्वार पुलिस उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

More Stories
कुंभ-2027: आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने चार निर्माणाधीन स्थायी पुलों की गुणवत्ता का किया तकनीकी परीक्षण
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 15वें दिन भी जारी रहा विशेष स्वच्छता महाअभियान
राज्य के लिए अपना योगदान देने वाले महानुभावों को किया जाएगा उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित