*राजस्व को हानि पहुंचाने वालों के विरुद्ध मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में की जा रही छापेमारी की कार्यवाही*
*खनन विभाग की छापेमारी कार्यवाही में अवैध खनन कर रहे सात ट्रेक्टर ट्राली किए गए जब्त*
*अवैध खनन के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने खनन विभाग एवं सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों को अपने – अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखने के दिए गए हैं निर्देश*
*अवैध खनन कर रहे खनन माफियों के विरुद्ध खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई*
हरिद्वार। राजस्व को हानि पहुंचाने वाले के विरुद्ध मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उपजिलाधिकारीयो एवं तहसीलदारों व खनन विभाग को अपने अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। जिला खान अधिकारी मौ. काजिम खान ने अवगत कराया है कि आज दिनांक 02 दिसम्बर 2025 को तहसील लक्सर के ग्राम रामपुर रायघटी क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन किये जाने की दूरभाष पर प्राप्त मौखिक शिकायत के क्रम में उनके नेतृत्व में एवं, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, हरिद्वार के द्वारा विभागीय दल के साथ उक्त क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षण के दौरान मौके पर अवैध खनन करते हुए 07 ट्रेक्टर ट्राली पकड़ी गयी, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से पुलिस चौकी भिक्कमपुर के सुपुर्द किया गया है।


More Stories
08 वर्षों से लापता पति; 02 दिव्यांग बेटियों सहित 05 बच्चों की जिम्मेदारी तले दबी मीना ठाकुर की पीड़ा हरने आया जिला प्रशासन, सीएसआर फंड से 01 लाख हस्तांतरण
जनपद हरिद्वार को साफ स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में परिवहन विभाग की पहल
स्वामी दर्शनानन्द इंस्टट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट एण्ड टैक्नेलाॅजी संस्थान द्वारा ‘उमंग’ खेल-कूद का आयोजन