
देहरादून।
मंगलवार को बीजापुर सेफ हाउस में पंचायती राज विभाग की ओर से मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत को मुख्यमंत्री राहत कोष में कोविड19 हेतु 01 करोड़ 51 लाख की धनराशि चेक के माध्यम सौंपी गई। मुख्यमंत्री द्वारा पंचायती राज विभाग के इस पहल की सराहना की गई। सचिव पंचायती राज श्री हरीश चंद्र सेमवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु प्रदेश की सभी 13 जिला पंचायतों ने अपनी निधि से एक करोड़ रुपए की धनराशि एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने अपने वेतन से 51 लाख यानी कि कुल एक करोड़ 51 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपे गए।

More Stories
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष पर समरसता संकल्प अभियान
कांवड़ मेले को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार
29 जुलाई से देशभर के रविदास मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन और सदस्यता संकल्प अभियान की शुरुआत