जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद अतिक्रमण हटाने धरातल पर पहुंचे अधिकारी
नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान के नेतृत्व में अलकनंदा घाट से सीसीआर के समीप शिव घाट तक हटाया गया अतिक्रमण
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के सख्त निर्देशों के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई है।
नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि उनके नेतृत्व में आज दिनांक 23-12-25 को नगर निगम की टीम द्वारा अलकनंदा घाट से सीसीआर के समीप शिव घाट तक अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान घाट पर लगी अवैध दुकानों,रेढ़ियो,ठेलियों आदि को हटवाया गया और सामान जब्त किया गया साथ ही अतिक्रमणकारियों को सख्त रूप से निर्देशित किया गया कि दुबारा अतिक्रमण न करें।यदि दुबारा अतिक्रमण किया गया तो भारी जुर्माना लगाएं जाने की कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने मौके पर उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि घाटों पर दुबारा अतिक्रमण ना हो तथा साथ ही घाटों पर साफ़ सफाई की व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए।

More Stories
त्योहारी अवधि में अधिक किराया वसूली और ओवरलोडिंग पर सख्ती, 45 चालान
धनतेरस/दीपावली पर हरिद्वार पुलिस ने लौटाई 82 लोगों के चेहरों की मुस्कान
त्योहार की खुशियां बांटने “वरिष्ठ नागरिक गृह” अपनी माता जी के संग पहुंचे SSP हरिद्वार नवनीत सिंह