*सीएम की मौजूदगी में होगा धर्म रक्षक धामी पुस्तक का विमोचन*
हरिद्वार।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सनातन धर्म रक्षा के लिए किए जा रहे कार्यो पर लिखित पुस्तक धर्म रक्षक धामी का विमोचन कल 27 दिसम्बर 2027 को ऋषिकुल सभागार,ऋषिकुल आयुर्वेद राजकीय महाविद्यालय,हरिद्वार में होगा।
सनातन सदभावना समिति के संयोजक अमित शर्मा ने बताया कि लेखिका डॉ.सोनाली मिश्रा व रीना मानसेरा द्वारा लिखित पुस्तक धर्म रक्षक धामी का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री राजराजेश्वराश्रम जी महाराज के सानिध्य में पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री एवं नैनीताल सांसद अजय भट्ट द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर सभी प्रमुख सन्त,महंत व गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।

More Stories
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवसीय पर हरिद्वार मे “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” का आयोजन किया गया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय जनता पार्टी जिला हरिद्वार के द्वारा आयोजित गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में संपन्न हुआ
चमगादड़ टापू एवं भीमगोड़ा क्षेत्र में आज दूसरे दिन भी चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान